ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठबच्चों के विवाद में कुलंजन में संघर्ष, कई घायल

बच्चों के विवाद में कुलंजन में संघर्ष, कई घायल

फोटो एसआरडी2,ए,बी

बच्चों के विवाद में कुलंजन में संघर्ष, कई घायल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 04 Aug 2020 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

देर रात हुआ संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, जांच में जुटी पुलिसफोटो एसआरडी2,ए,बीकैप्शन2,ए,बी: कुलंजन संघर्ष में घायल लोग

सरधना। संवाददाता

कुलंजन गांव में सोमवार देर रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। मंगलवार रात गुड्डू पुत्र युनूस के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच उनका दूसरे पक्ष के बच्चों से खेलते खेलते झगड़ा हो गया। इस बात का पता चलते ही दोनों पक्षों के लोग भी वहां पहुंच गए। पहले कहासुनी हुई और फिर संघर्ष शुरू हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष से गुड्डू जबकि दूसरे पक्ष से मोहसीन, सलीम पुत्र नफीस घायल हो गए। जिम्मेदार लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों के घायल कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने सभी का सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें