सीएम ग्रिड : सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप
Meerut News - सीएम ग्रिड की सड़कों के निर्माण में देरी के बाद अब घटिया सामग्री का उपयोग होने की शिकायतें सामने आई हैं। पार्षद वीरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि कार्यदायी संस्था 'जीत कंस्ट्रक्शन्स' मानकों की अनदेखी कर रही है। शासन ने नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है।

शहर में सीएम ग्रिड की सड़कों के निर्माण में देरी के बाद अब घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री से हुई शिकायत के बाद इस मामले में शासन ने नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है। वार्ड-61 के पार्षद वीरेंद्र शर्मा बिल्लू ने क्षेत्र में हो रहे सीएम ग्रिड की सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्षद वीरेंद्र शर्मा की शिकायत के अनुसार, मेरठ के वार्ड संख्या 61, 26 और 53 के अंतर्गत गढ़ रोड से आरटीओ ऑफिस होते हुए हापुड़ रोड तक 'सीएम ग्रिड योजना' के तहत सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर, नाला और फुटपाथ निर्माण का कार्य चल रहा है।पार्षद
का आरोप है कि कार्यदायी संस्था 'जीत कंस्ट्रक्शन्स' द्वारा निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पार्षद ने निर्माण स्थल की वीडियो बनाकर नगर निगम के मुख्य अभियंता और क्षेत्रीय अवर अभियंता को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी थी। मौखिक रूप से कई बार शिकायत करने के बावजूद, संबंधित विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में अब मुख्यमंत्री के सचिव ने नगर आयुक्त से आरोपों पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


