Meerut News: मेरठ: हिन्दू-मुस्लिमों ने रक्तदान कर पेश की सांप्रदायिक सौहार्द्र-इंसानियत की मिशाल

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: अल हुसैनी संगठन के द्वारा जैदी नगर में आयोजित रक्तदान शिविर में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के 110 लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में 'या हुसैन' की आवाजों के बीच पुरुषों और महिलाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया, और यह शिविर साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बना।

मेरठ: हिन्दू-मुस्लिमों ने रक्तदान कर पेश की सांप्रदायिक सौहार्द्र-इंसानियत की मिशाल
मेरठ: हिन्दू-मुस्लिमों ने रक्तदान कर पेश की सांप्रदायिक सौहार्द्र-इंसानियत की मिशाल

Meerut News: अल हुसैनी संगठन की ओर से जैदी नगर सोसायटी स्थित इमामबारगाह पंजतनी में हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में हुसैनी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिन्दु-मुस्लिम दोनों समुदायों के करीब 110 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में 'या हुसैन' की सदाओं के बीच शिया सुन्नी वर्ग के पुरुषों, युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। महिलाओं, युवतियों की भी भागीदारी रही। श्री कृष्णा चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में हिन्दू वर्ग के युवाओं प्रशान्त कुमार, आदित्य सहित 110 यूनिट रक्तदान करके साम्प्रदायिक सौहार्द का पैगाम दिया।इस अवसर पर मौलाना राशिद अली जैदी पेश इमाम मस्जिद अलमुर्तज़ा जैदी नगर सोसायटी ने कहा कि यह ब्लड सभी वर्ग के जरूरतमंद इन्सानों के लिये उनके जीवन को बचाने में मददगार होगा।

सभी रक्तदाताओं को गिफ्ट व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मौलाना अमीर आलम, मौलाना मीसम नकवी, मौलाना सैय्यद अज़राउद्दीन कासमी, हाजी खुर्शीद जैदी, मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी, हाजी अंजुम जैदी, हाजी सुल्तान हैदर, आयोजक आसिफ जैदी, मुर्तज़ा जैदी, हसन मेहदी शब्बू, हैदर अब्बास रिज़वी, शाहनवाज़ हुसैन, आशी जैदी रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: मेरठ: हिन्दू-मुस्लिमों ने रक्तदान कर पेश की सांप्रदायिक सौहार्द्र-इंसानियत की मिशाल