लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण को कमिश्नर ने दिए निर्देश
Meerut News - मेरठ मंडल में लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के लिए कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी ने सख्त निर्देश दिए हैं। आयुक्त सभागार में हुई बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से लंबित ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए कहा गया। अनुपालन आख्या की समीक्षा के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस के दिशा-निर्देश भी दिए गए।

मेरठ मंडल में लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण और सरकारी धन के सदुपयोग को लेकर कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी ने कड़ा रुख अपनाया है। लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के लिए कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिए। आयुक्त सभागार में कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। यह बैठक स्थानीय निकायों और बेसिक शिक्षा समितियों में लंबे समय से लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण और उनकी प्रगति की समीक्षा को बुलाई गई थी। कमिश्नर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित ऑडिट आपत्तियों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अनुपालन आख्या की बारीकी से समीक्षा की।
बैठक में उप निदेशक (स्थानीय निधि लेखा परीक्षा) देवेन्द्र ने हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा मुख्यालय से 8 किलोमीटर की परिधि के भीतर और बाहर का निर्धारण शासन के नियमों के अनुसार ही किया जाए, ताकि सरकारी खजाने को किसी भी प्रकार की हानि न हो। बैठक में अधिकारियों को सचेत किया गया कि ऑडिट प्रक्रिया में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर आयुक्त अमित कुमार, अपर आयुक्त अम्बरीष कुमार बिंद, एडीएम (प्रशासन)/प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निकाय) मेरठ मंडल, अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ/गाजियाबाद, समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) मेरठ मंडल, समस्त अधिशासी अधिकारी मेरठ मंडल आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




