ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठगोल मार्केट में छेड़छाड़, थाने में हंगामा

गोल मार्केट में छेड़छाड़, थाने में हंगामा

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोल मार्केट में गर्ल फ्रेंड ने ब्वाय फ्रेंड के साथ मिलकर वहां पर खड़ी हुई मोमोज खा रही दो युवतियों के कपड़ों पर कमेंट्स कर दिया। जिसके बाद युवतियों ने विरोध किया तो...

गोल मार्केट में छेड़छाड़, थाने में हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 17 Jul 2017 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोल मार्केट में गर्ल फ्रेंड ने ब्वाय फ्रेंड के साथ मिलकर वहां पर खड़ी हुई मोमोज खा रही दो युवतियों के कपड़ों पर कमेंट्स कर दिया। जिसके बाद युवतियों ने विरोध किया तो ब्वायफ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने मिलकर गाली गलौज करनी युवतियों से शुरू कर दी। दोनो युवतियों का मुंह भीच छेड़छाड़ भी कर दी। मोमोज की प्लेट भी मुंह पर दोनो ने एक दूसरे के ऊपर फेंक दी। लोग एकत्र होते देख ब्वायफ्रेंड और गर्लफ्रेंड मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। सोमवार को घंटों तक सिविल लाइन थाने में एक दूसरे पक्ष की भिड़ंत हुई हालांकि बाद में समझौता हो गया। गोल मार्केट में साकेत की रहने वाली दो सहेलियां अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ रविवार शाम को मोमोज खा रही थी। इस दौरान पांडव नगर की रहने वाली दो युवती आई तो दोनो सहेलियों ने युवतियों के कपड़ों पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। सहेलियों ने ब्वाय फ्रेंड के साथ गाली गलौज और मारपीट पर उतारु हो गई। ब्वाय फ्रेंड ने मुंह भी भीच दिया। ब्वाय फ्रेंड ने छेड़छाड़ करनी भी शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मोमोज की प्लेट भी दोनो युवतियों के ऊपर सहेलियों ने ब्वाय फ्रेंड के साथ मिलकर फेंक दी। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची तब तक न्यू प्रभात नगर के आरोपी ब्वॉय फ्रेंड मौके सेफरार हो गए। सिविल लाइन पुलिस रविवार को दबिश देकर दोनो ब्वाय फ्रेंड को थाने ले आए। यहां पर गर्ल फ्रेंड भी पहुंच गईऔर दूसरा पक्ष भी आ गया। काफी देर तक सिविल लाइन थाने में दोनो पक्षों के बीच गहमागहमी होती रही। हालांकि बाद में दोनो पक्षों ने समझौता कर लिया। चौकी के पास यह हाल है... गोल मार्केट के सामने ही पुलिस चौकी बनी हुई है लेकिन बावजूद इसके यहां कोई खौफ पुलिस कर्मियों का किसी को नहीं है। कोई भी कहीं भी आकर छेड़छाड़ कर देता है। पुलिस चौकी के सामने इस तरह की घटना होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें