सरधना में नौ स्थानों पर हुआ होलिका पूजन, सुरक्षा रही कड़ी
Meerut News - सरधना में सोमवार को नौ स्थानों पर होलिका पूजन किया गया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की। होलिका दहन के साथ ही बाजारों में खरीदारी की भीड़ देखने को मिली। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही। बच्चे और बड़ों ने मिलकर अबीर-गुलाल उड़ाया और रंगों से होली खेली।

सरधना। नगर में सोमवार को नौ स्थानों पर होलिका पूजन किया गया। पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। सभी ने विधि-विधान के साथ होली की पूजा की। उधर, होलिका भवनों के बाहर कड़ी सुरक्षा बरती गई। देर शाम होलिका दहन किया गया। बता दें, कि इस समय बच्चे और बड़ों पर होली का खुमार छाया हुआ है। सोमवार को नगर में तहसील रोड, कुम्हारान, आजादनगर, मंडी चमारान, खेवान आदि में होलिका पूजन किया गया। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ होलिका भवनों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उधर, लोगों ने छोटी होली पर भी खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।
बच्चों की टोलियों ने रंग से भरी पिचकारियों तथा गुब्बारों से होली खेली। दिनभर नगर का माहौल रंगमय बना रहा। बाजारों में भी खरीदारी के लिए भीड़ देखने को मिली। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से सभी होलिका भवनों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रही। उधर, थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह भी अपनी टीम के साथ गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


