ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठबारिश से लौटी सर्दी, पार गिरा, आज-कल कोहरा

बारिश से लौटी सर्दी, पार गिरा, आज-कल कोहरा

42 दिनों से सूखे गुजर रहे मेरठ के मौसम में मंगलवार को बारिश ने दस्‍तक दे दी। दुपहर बाद हुई बारिश से दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्‍सियस फिसल गया। आज कुछ स्‍थानों पर छुटपुट बारिश हो सकती है। सुबह के...

बारिश से लौटी सर्दी, पार गिरा, आज-कल कोहरा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 24 Jan 2018 02:45 AM
ऐप पर पढ़ें

42 दिनों से सूखे गुजर रहे मेरठ के मौसम में मंगलवार को बारिश ने दस्‍तक दे दी। दुपहर बाद हुई बारिश से दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्‍सियस फिसल गया। आज कुछ स्‍थानों पर छुटपुट बारिश हो सकती है। सुबह के वक्त कोहरे के आसार हैं। बावजूद इसके दिन में मौसम साफ रहेगा। कल से मैदानों में ठंडी हवाओं का दौर लौटेगा जिससे शीतलहर सर्दी बढ़ाएंगी। अगले 72 घंटे में रात में सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

मेरठ सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने मंगलवार सुबह से करवट बदली। शुरुआत हल्‍के बादलों से हुई और धीरे-धीरे यह बढ़ते गए। दुपहर बाद से बारिश ने दस्‍तक दी और देर रात तक रुक-रुककर बादल बरसते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5:30 बजे तक मेरठ में तीन मिमी बारिश हुई। 11 दिसंबर के बाद मंगलवार को दूसरी बार सर्दी के सीजन में बारिश हुई। हालांकि यह अभी औसत 10.1 मिमी बारिश से कम है। विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 17.1 और रात का 6.5 डिग्री सेल्‍सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 4.9 डिग्री सेल्‍सियस की गिरावट हुई जबकि रात में 1.5 डिग्री सेल्‍सियस की बढ़ोतरी। फिलहाल दिन का तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री और रात का एक डिग्री सेल्‍सियस कम चल रहा है। कृषि प्रणाली केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एन सुभाष के अनुसार मोदीपुरम क्षेत्र में 1.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। डॉ.सुभाष के अनुसार यह बारिश गेहूं सहित सभी फसलों के लिए लाभकारी रहेगी। उन्‍होंने आज भी कुछ स्‍थानों पर छुटपुट बारिश के आसार जताए हैं।

आज-कल कोहरा, फिर मौसम साफ, ठंडी हवाएं

मेरठ। मौसम विभाग के अनुसार आज वेस्‍ट यूपी सुबह के वक्‍त हल्‍के से मध्‍यम कोहरा छाने के आसार हैं। आज कुछ स्‍थानों पर बूंदाबांदी भी संभव है। हालांकि दुपहर बाद मौसम पूरी तरह से साफ होने के आसार हैं। कल से मौसम साफ रहेगा, लेकिन 25 जनवरी को सुबह घना कोहरा छा सकता है। विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में न्‍यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्‍सियस तक गिरेगा और यह दो डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे रात में कड़ाके की ठंड के साथ पाला गिरने के आसार हैं। दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्‍सियस की बढ़ोतरी होगी। इससे दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्‍सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, निजी एजेंसी स्‍काईमेट के अनुसार कल से मैदानों में ठंडी हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा। इससे दिन में शीतलहर का असर हो सकता है। अगले दो-तीन दिन दिन में ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी।

बारिश से कीचड़, लोगों को परेशानी भी

मेरठ। हल्‍की बारिश के बावजूद शहर के कुछ स्‍थानों पर कीचड़ भी हो गई। इससे लोगों को परेशानी हुई। घंटाघर, खैरनगर, बुढ़ाना गेट, वैली बाजार और सर्राफा सहित शहर की कई सड़कों पर कीचड़ से बुरा हाल रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें