ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकांग्रेसियों ने वाहन रैली निकाल खोली केंद्र-प्रदेश सरकार की पोल

कांग्रेसियों ने वाहन रैली निकाल खोली केंद्र-प्रदेश सरकार की पोल

रविवार को कांग्रेसियों ने शहर में वाहन रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार किया। आम जनता के बीच पंपलेट बांटकर कांग्रेस की नीतियां और सत्ता के दौरान कांग्रेस की...

कांग्रेसियों ने वाहन रैली निकाल खोली केंद्र-प्रदेश सरकार की पोल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 25 Jun 2018 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को कांग्रेसियों ने शहर में वाहन रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार किया। आम जनता के बीच पंपलेट बांटकर कांग्रेस की नीतियां और सत्ता के दौरान कांग्रेस की उपलब्धियों के बारे में बताया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रविवार दोपहर बाद कांग्रेसी दिल्ली रोड स्थित शहीद स्मारक पर जुटे। महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी के नेतृत्व में वाहन रैली को मंडल प्रभारी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। रैली में कार, बाइक, स्कूटर, मिनी ट्रक आदि वाहनों में सवार कांग्रेसी शामिल हुए। पोल खोल रैली निकलाकर कांग्रेसियों ने कहा कि 60 सालों में कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के कार्यकालों में देश में जब सुई भी नही बनती थी। कांग्रेस कार्य काल में भारत मंगल यान बनाने का इतिहास रचकर पूरे विश्व को चौका दिया था। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं, जनविरोधियों नीतियों के बारे में लोगों की बताया और कांग्रेस की उपलब्धियां बताकर लोगों से जनसमर्थन बटोरा।

रैली शहीद स्मारक से शुरू हुई। रैली भैसाली बस अड्डा, बेगमपुल, जीरो माइल चौराहा, बेगम ब्रिज, जीआईसी,बच्चा पार्क- इंद्रा चौक चौराहा, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, तेजगढ़ी चौराहा, कुटी चौराहा, पीवीएस मॉल, एल ब्लाक चौराहा, तिरंगा गेट होते हुए शंभू दास गेट पर समाप्त हुई। इस दौरान मंडल प्रभारी मुकेश चौधरी, सह प्रभारी बदरुदीन कुरैशी, सरदार मंजीत सिंह कोछड़, कार्यवाहक अध्यक्ष शबी खान, वरिष्ठ नेता मनोज त्यागी, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, नसीम कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. युसूफ कुरैशी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा सरकारों से त्रस्त हो चुकी है। ऐसे समय मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ की विशेष जिम्मेदारी बन जाती है कि वह घर-घर जाकर जनता को बताएं। कहा कि कांग्रेस की 2019 में सरकार बनेगी।

इस दौरान पूर्व एमएलसी हरेन्द्र मलिक,पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विनोद मोघा, पार्षद रंजन प्रभाकर, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, युगांश राणा, श्याम सुंदर गुप्ता, सलीमुद्दीन, सलीम खान, अनिरूद्ध त्यागी, हेमचंद ठेकेदार, गौरव भाटी, मतीन अंसारी, कमल जायसवाल, प्रमोद शर्मा, मुगीश जिलानी, नईम राणा, जाहिद अंसारी, शहजाद युसूफ, शमशुद्दीन चौधरी, अविनाश काजला, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें