Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsClash in Sardhana Over Pond Construction One Injured in Gunfire
सरधना में पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

सरधना में पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

संक्षेप:

Meerut News - सरधना के नवाबगढ़ी गांव में सरकारी रास्ते पर हौज बनाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने पिता-पुत्र पर गोली चलाई, जिससे एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।

Jan 29, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

सरधना में बुधवार सुबह नवाबगढ़ी गांव में सरकारी रास्ते पर हौज बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। एक पक्ष की ओर से पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों के कई लोगों को चोट आई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मोहिन गुर्जर पुत्र शाहिद ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष के लोग सरकारी रास्ते पर जबरन हौज बना रहे हैं। इसी निर्माण का बीते दिनों पिता शाहिद ने विरोध किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुधवार को आरोपियों ने हौज बनवाने के लिए मिस्त्री लगा दिया। शाहिद को इसका पता चला तो उसने विरोध कर दिया, जिसकों लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार चले। इसी बीच मोहिन वहां पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उसके हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उधर, दूसरे पक्ष से मोनू पुत्र आबिद ने बताया कि वह अपना काम निपटाकर घर आ रहा था। उसने देखा कि दूसरे पक्ष ने उसके बड़े भाई शाहरूख पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसके पिता आबिद ने बीच-बचाव कराया तो उनके साथ भी मारपीट की। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने मोहिन व मोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।