ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठछोटी दिवाली पर शहर को जाम ने जकड़ा

छोटी दिवाली पर शहर को जाम ने जकड़ा

शहर के बाजारों में बड़े-छोटे वाहनों की एंट्री से लगा भीषण जाम, बाजारों में...

छोटी दिवाली पर शहर को जाम ने जकड़ा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 12 Nov 2023 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ, संवाददाता।

छोटी दीपावली पर शहर के मुख्य बाजारों में भीषण जाम लगा रहा। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को फोन किया। ट्रैफिक पुलिस ने जैसे तैसे जाम खुलवाया। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि जाम खुलवाने के लिए पुलिस लाइन से फोर्स भेज दिया गया था।

पुलिस ने दीपावली को लेकर चार दिन पहले शहर में रूट डायवर्जन कर दिया था। बड़े-छोटे वाहनों की शहर के मुख्य बाजारों में एंट्री पर रोक लगा दी थी, लेकिन शहर में बड़े वाहनों की एंट्री हो गई। इसके चलते शहर जाम की चपेट में आ गया। सबसे ज्यादा हालात शारदा रोड पर बिगड़े। बड़े वाहन व कारों की एंट्री से यहां जाम की समस्या बनी। इसके साथ बुढ़ाना गेट पर जाम लगा। आबूलेन, सदर बाजार, वैली बाजार, शहर घंटाघर पर भी जाम से हालात बिगड़े रहे। हापुड़ अड्डे पर ई रिक्शा के चलते दिनभर भीषण जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने होमगार्डों व स्थानीय पुलिस की सहायता से जाम खुलवाया।

दुकानों के सामने लगवा दी अस्थाई दुकानें

शारदा रोड, आबूलेन, बेगमपुल, फूलबाग, सेंट्रल मार्केट, पीएल शर्मा रोड आदि बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने दीपावली का सामान बेचने के लिए अस्थाई दुकानें लगवा दी है।

ई रिक्शा बना जाम का कारण

बड़े व छोटे वाहनों की शहर में नो एंट्री थी लेकिन ई रिक्शा की शहर में नो एंट्री नहीं है। जिसके चलते मुख्य बाजारों में जाम लगा। जाम लगने से पब्लिक काफी परेशान रहीं।

पैदल चलने का भी नहीं मिला रास्ता

शारदा रोड, माधवपुरम, नई सड़क सेंट्रल मार्केट, आबूलेन, बेगमपुल पर बाजार रंग बिरंगी लाइटों से सजा हुआ है। मेला घूमने आए लोग जाम में फंस गए। कई वाहन भी मेले में घुस आए। जिसके चलते वहां पैदल चलने वालों को भी रास्ता नहीं मिला।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें