ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठढबाई नगर में महिला की चोटी कटने के बाद हालत बिगड़ी

ढबाई नगर में महिला की चोटी कटने के बाद हालत बिगड़ी

नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर गली 13 में रविवार दोपहर को महिला की आंखों के सामने अंधेरा छा गया। जिसके बाद छोटी कट गई। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को उपचार के लिए प्यारे लाल जिला अस्पताल...

ढबाई नगर में महिला की चोटी कटने के बाद हालत बिगड़ी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 07 Aug 2017 01:35 AM
ऐप पर पढ़ें

नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर गली 13 में रविवार दोपहर को महिला की आंखों के सामने अंधेरा छा गया। जिसके बाद छोटी कट गई। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को उपचार के लिए प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। वहीं चोटी कटने के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल था। महिलाएं भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। नौशावा पत्नी वहीउद्दीन निवासी ढबाई नंबर 13 में रहती है। महिला एक बेटी शादीशुदा है जबकि दो लड़के है जो कपड़ो का कारोबार करते है। दोपहर को महिला घर पर लेटी हुई थी। इस दौरान आंखों के सामने पहले अंधेरा छाया। जिसके बाद चोटी कट गई। इसी बीच महिला की तबियत भी बिगड़ गई। उपचार के लिए प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वहीं सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस को कटी हुई चोटी भी दिखाई दी गई। पुलिस पूरा मामला अंधविश्वास का मानकर चल रही है। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह का कहना है कि कोई तहरीर आएगी, जिसके बाद ही जांच पड़ताल की जाएगी। महिलाओं में दहशत महिलाओं में दहशत का माहौल है। लगातार दो दिन इस इलाके में चोटी कटने के बाद महिलाओं में दहशत है। महिलाओं ने घर से बाहर निकला भी बंद कर दिया है। महिलाएं अपने को असुरक्षित महहसूस कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें