ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठबच्चों ने लौह पुरुष के जीवन पर लिखे निबंध

बच्चों ने लौह पुरुष के जीवन पर लिखे निबंध

दौराला कस्बे के विभिन्न स्कूल-कॉलेज में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बच्चों को उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी...

बच्चों ने लौह पुरुष के जीवन पर लिखे निबंध
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 01 Nov 2022 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

दौराला। दौराला कस्बे के विभिन्न स्कूल-कॉलेज में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बच्चों को उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विद्या एकेडमी में प्रधानाचार्या रेखा चौधरी, प्रमोद कुमार ने लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में सरदार पटेल ने अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान बच्चों ने सरदार पटेल के जीवन पर आधारित निबंध लिखे। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मयंक, पवन, सुभाष, अंकुर, बृजपाल, दीपिका, हेमा, अर्चना आदि रहीं। उधर, रुहासा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि केपी जाटव ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और बच्चों को उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका अनिता तोमर, फरहम रिज़वी, मोनिका, अंजू आदि रहे। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरपर्सन रीमा शर्मा और समाजसेवी नवीन शर्मा द्वारा कर्मचारियों के साथ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वहीं, दौराला बाजार में पुरुषोत्तम उपाध्याय और व्यापारी विकास चौहान, गौरव, सौरभ आदि द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लौह पुरुष को याद किया गया। लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें