ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठबच्चों ने प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

बच्चों ने प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

खरखौदा। विकास खण्ड स्तर कंपोजिट विद्यालय खरखौदा में दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें रस्साकसी, दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला व गायन...

बच्चों ने प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 01 Dec 2021 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

खरखौदा। विकास खण्ड स्तर कंपोजिट विद्यालय खरखौदा में दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें रस्साकसी, दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला व गायन मुख्य रहीं। प्रतियोगिता में 28 दिव्यांग सहित 48 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

खण्ड स्तर पर बुधवार को खरखौदा कंपोजिट विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता कराई गई। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद व विद्यालय के प्रधानाचार्य अम्बरीश कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में 28 दिव्यांग व 20 सामान्य बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में मालती प्रथम, गुनगुन द्वितीय, कुर्सी दौड़ में जीशान प्रथम, अंश द्वितीय, कला में कल्लो प्रथम, वर्षा द्वितीय, रस्साकसी में यशी, गुनगुन, मालती, नजराना, मंतशा, श्यान ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीश शर्मा ने की गई। सभी विजयी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, राजीव, रानी देवी, शौवीर सिंह, सीमा, रुचि कर्णवाल, मुकेश त्यागी, गौरव शर्मा, विवेक कुमार, मसरूफ़ अली, मोहित, मसकूर अली, पवन कुमार मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें