आज तक एनईपी, 13 तक भरें अन्य सेमेस्टर फॉर्म

Dec 11, 2024 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। एनईपी और ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल विषम सेमेस्टर के फॉर्म 11 और 13 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। छात्रों को फॉर्म भरने का यह अंतिम मौका...

आज तक एनईपी, 13 तक भरें अन्य सेमेस्टर फॉर्म

परीक्षा फॉर्म की समस्याओं से जूझ रहे छात्रों को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बड़ी राहत दे दी है। विवि ने एनईपी और ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विवि के अनुसार बीए, बीकॉम, बीएससी में एनईपी विषम सेमेस्टर के फॉर्म 11 दिसंबर यानी आज रात तक भरे जा सकेंगे। कॉलेज ये फॉर्म 12 दिसंबर तक सत्यापित करते हुए 13 दिसंबर तक कैंपस में जमा करा सकेंगे। एनईपी में छूटे छात्रों को अपना फॉर्म भरने का केवल एक दिन मिलेगा। विवि में एनईपी की 16 दिसंबर से परीक्षाएं होनी हैं।

ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल के फॉर्म 13 दिसंबर तक भरें

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

विवि के अनुसार एनईपी को छोड़कर अन्य सभी यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 13 दिसंबर की रात तक भरे जा सकेंगे। कॉलेज इन छात्रों के परीक्षा फॉर्म 14 दिसंबर तक ऑनलाइन सत्यापित करते हुए 16 दिसंबर तक कैंपस में जमा करेंगे। विवि के अनुसार फॉर्म भरने का यह अंतिम मौका है। ऐसे में छात्र निर्धारित अवधि में अपने परीक्षा फॉर्म भर लें।

संस्कृत, शारीरिक शिक्षा के इंटरव्यू तय

विवि ने संस्कृत, शारीरिक शिक्षा और जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग में पीएचडी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की इंटरव्यू तिथि तय कर दी हैं। इन विषयों की आरएसी अलग-अलग तिथियों में कैंपस में होंगी। संबंधित छात्र विवि वेबसाइट से इंटरव्यू तिथि देख सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।