
मेरठ : ऑफर लेटर आज, डैशबोर्ड में नाम है तो प्रवेश 12 तक
Meerut News - चौ. चरण सिंह विवि में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी कृषि के छात्रों का इंतजार खत्म। आज से छात्र अपने समर्थ पोर्टल पर मेरिट स्थिति देख सकते हैं। कॉलेजों में 8 से 12 अगस्त तक प्रवेश होंगे। ऑफर लेटर स्वीकार...
चौ. चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी कृषि सहित यूजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल प्रथम वर्ष में पंजीकृत छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। छात्र आज से अपने समर्थ पोर्टल के डैशबोर्ड पर मेरिट की स्थिति देख सकेंगे। कॉलेज सीटों के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों से कटऑफ तैयार करते हुए छात्रों को आज ऑफर लेटर जारी करेंगे। कॉलेज की मेरिट में नाम आने पर छात्रों को डैशबोर्ड में ऑफर लेटर का विकल्प दिखेगा, जबकि कैंपस में चयन होने पर सीधे फीस जमा करने का विकल्प मिलेगा। डैशबोर्ड पर छात्रों को समर्थ लॉगइन करते हुए जाना होगा। छात्रों को यूजर आईडी एवं पासवर्ड पंजीकरण के वक्त उनके मोबाइल नंबर एवं ईमेल पर भेजे जा चुके हैं।
कटऑफ का विवि ने जारी किया फॉर्मेट विवि ने बुधवार को कटऑफ का प्रारूप जारी कर दिया। कॉलेजों को प्रारूप में क्रमश: फॉर्म नंबर, प्रवेश श्रेणी, प्राप्त अंक, रैंक, चयनित हुए हैं या नहीं का कॉलम बनाते हुए मेरिट बनानी होगी। प्रवेश श्रेणी का मतलब है कि मेरिट में चयनित छात्र की श्रेणी क्या है। प्राप्तांक में इंटर के अंक प्रतिशत और वैटेज का योग होगा। रैंक में छात्रों की संबंधित श्रेणीवार रैंक दर्ज करनी होगी। कल से 12 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश विवि के अनुसार, जिन छात्रों को आज डैशबोर्ड में ऑफर लैटर या लिंक मिले वह उसे स्वीकार करते हुए संबंधित कॉलेज या कैंपस विभाग में कल से 12 अगस्त तक पहुंच जाएं। कैंपस-कॉलेजों में आठ से 12 अगस्त तक प्रवेश होंगे। यदि सीटें बचती हैं तो विवि दूसरी मेरिट जारी करेगा। क्या करें और क्या ना करें विवि के अनुसार, पंजीकृत छात्र आज हर हाल में अपने समर्थ के डैशबोर्ड चेक कर लें। छात्र इसके निरंतर संपर्क में रहें। ऑफर लेटर स्वीकारते हुए प्राप्त ओटीपी दर्ज कर प्रक्रिया कंफर्म करें। इसके बाद छात्रों को कॉलेज या विभाग भी जाना है। केवल पोर्टल पर ऑफर लेटर स्वीकरण से मात्र से प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। छात्र को कॉलेज पहुंचकर अपने प्रमाण पत्र चेक कराने होंगे। कॉलेज फीस जमा करनी होगी। छात्र ने ऑनलाइन फॉर्म में जो दावा किया है, यदि उसकी सत्यापन में पुष्टि नहीं होती तो कॉलेज प्रवेश देने से इंकार कर सकता है। कहां कितनी सीटें खाली, नहीं चलेगा पता समर्थ पोर्टल पर फिलहाल किस कॉलेज में कितनी सीटें हैं और प्रवेश के बाद कितनी खाली हैं, यह लाइव नहीं है। विवि के अनुसार मंडल के समस्त कॉलेजों में विषयवार, श्रेणीवार, प्रवेशित और रिक्त सीटों की स्थिति जाने का विकल्प भी नहीं मिलेगा। कॉलेज केवल अपनी लॉगइन आईडी से अपने यहां की स्थिति ही जा सकेंगे। छात्रों को भी विवि स्तर पर यह रिपोर्ट देखने का मौका नहीं मिल सकेगा। जिलेवार कॉलेज एवं पंजीकरण का डाटा भी नहीं दिखा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




