ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसाकेत में बाइक सवार बदमाशों ने लूटा महिला का पर्स

साकेत में बाइक सवार बदमाशों ने लूटा महिला का पर्स

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत में बाइक सवार बदमाशों ने शापिंग करने जा रही महिला से पर्स लूट लिया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले मामले की जानकारी की। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने...

साकेत में बाइक सवार बदमाशों ने लूटा महिला का पर्स
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 27 Aug 2017 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत में बाइक सवार बदमाशों ने शापिंग करने जा रही महिला से पर्स लूट लिया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले मामले की जानकारी की। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पांडव नगर की रहने वाली सविता सिंह शापिंग करने के लिए बुढाना गेट जा रही थी। जैसे ही साकेत में धनवंतरी हॉस्पिटल के पास पहुंची तो बाइक पर सवार दो बदमाश आए और महिला से पर्स लूटकर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। सूचना पर फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। वहीं सिविल लाइन पुलिस का लोगों ने घेराव कर दिया आए दिन लूटपाट की घटना को लेकर विरोध जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें