परिषद अधिकारियों से मिले कैंट विधायक

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने ईडब्लूएस और एलआईजी मकानों में सेटबैक को लेकर उप आवास आयुक्त और वास्तुकला नियोजन अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मकानों का ले-आउट चेक किया और अवैध निर्माण के बारे में जानकारी ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, एक मीटर सेटबैक को खाली करना होगा। अधिकारियों ने तलपट मानचित्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

परिषद अधिकारियों से मिले कैंट विधायक

सेंट्रल मार्केट मामले में ईडब्लूएस और एलआईजी मकानों में छोड़े जाने वाले सेटबैक को लेकर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह और वास्तुकला नियोजन अरविंद देव आर्य से मुलाकात की। विधायक अमित अग्रवाल ने ईडब्लूएस और एलआईजी मकानों का ले-आउट चेक किया। अधिकारियों ने विधायक को दिखाया कि इन सभी मकानों में परिषद ने ओपन स्पेस छोड़ा था जिसे मकान मकान मालिकों ने अवैध निर्माण करके कब्जा कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कब्जाए गए एक मीटर सेटबैक को खाली करके घर को मूल स्वरूप में लाना होगा। विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि परिषद ने तलपट मानचित्र उपलब्ध नहीं कराया है।

अधिकारियों ने तलपट मानचित्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।