बैंक में जमानत पर रखी मशीनें व स्टाक बेचा, मुकदमा दर्ज
Meerut News - सेंट्रल बैंक से एक व्यापारी ने 80 लाख रुपये का ऋण लिया था, लेकिन उसने बैंक की किश्तें नहीं लौटाईं। व्यापारी ने खरीदी गई मशीन और स्टॉक बेच दिए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें व्यापारी और उसके गारंटर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सेंट्रल बैंक से एक व्यापारी ने 80 लाख रुपये का ऋण लेकर प्रिटिंग यूनिट लगाई। बैंक में घर, फैक्ट्री, मशीन व अन्य सामान की जमानत दी। व्यापारी ने बैंक की किश्त व रुपया वापस नहीं लौटाया। खरीदी गई मशीन, स्टाक को बेच दिया। रीजनल मैनेजर ने थाना मेडिकल पर व्यापारी व दोनों गारंटर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज एम ने बताया कि 5 अक्टूबर 2023 को सेंट्रल बैंक की शाखा जेल चुंगी से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना पीएमइजीपी से मैसर्स हर्षवर्धन एंटरप्राइजेज कार्यालय गंगाधाम कॉलोनी को 84 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया।
प्रोपराइटर इशान ने यूनिट शुरू करने को मशीनरी के 67 लाख व कच्चे माल के लिए 17 लाख रुपये दिया। इस ऋण में अनुराधा छोकर ने व सुबोध छोकर ने गारंटी दी थी। इसके अलावा आवास की गारंटी दी। 12 अगस्त को 24 को बैंक ने समस्त धनराशि का भुगतान कर दिया और यूनिट विधिवत चालू हो गई। ऋण मिलने के बाद आरोपी ने बैंक की किश्त नहीं दी। संपर्क करने पर बैंक अधिकारियों से बात भी नहीं की। फैक्ट्री की मशीन व जमानत में रखे स्टाक को बेच दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक का आरोप है अब आरोपी भागने की फिराक में है। एसएसपी के आदेश पर थाना मेडिकल पर इशान, अनुराधा व सुबोध छोकर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




