Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsCelebration of Raksha Bandhan Janmashtami and Independence Day at Brahma Kumaris University

मनुष्य के जीवन में अध्यात्म सर्वाधिक महत्वपूर्ण : ब्रह्माकुमारी उषा

Meerut News - सरधना, संवांददाताताकस्बे में दौराला रोड पर स्थित ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 10 Aug 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
मनुष्य के जीवन में अध्यात्म सर्वाधिक महत्वपूर्ण : ब्रह्माकुमारी उषा

सरधना, संवाददाता। कस्बे में दौराला रोड पर स्थित ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी उषा बहन ने कहा कि आज जिस प्रकार भूकंप, बाढ़ व बादल फटना आदि की घटनाएं हो रही हैं। इसमें प्रकृति का दोष नहीं है। वरन इसमें मानव जाति का ही दोष है। जिसने प्रकृति को संरक्षित करने की जगह इसका अधिकाधिक दोहन किया है। बताया कि मनुष्य के जीवन में अध्यात्म सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इसके बिना पूरा जीवन व्यर्थ हो जाता है। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप दीपक शर्मा ने कहा कि अधिकांश मनुष्य जाति का जीवन मूर्छा में व्यतीत हो जाता है और अंतिम समय में जब जाने का समय आता है।

तब मन को बहुत दुखी करता है। स्थानीय इकाई की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने मौजूद लोगों के राखी बांधी और उपहार देकर सम्मानित किया। उधर, बच्चों व युवाओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें देश भक्ति तथा भगवान श्री कृष्ण से संबंधित झांकियां रही। इसके अलावा केक काटकर भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाया। भारतीय योग संस्थान के संयोजक रामकिशोर गर्ग, मुक्ति धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष मनमोहन त्यागी व जितेंद्र पांचाल ने अपने विचार रखे। अंत में कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र कुमार ने किया। पुरुषोत्तम बंसल, डा. बीडी त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।