गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
Meerut News - गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा थापर नगर में रविवार को सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। नगर कीर्तन में पंज प्यारों ने गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी की अगुवाई की। निहंग सिंहों और...

गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा थापर नगर से रविवार को सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी की अगुवाई पंज प्यारों ने की। खालसाई वेशभूषा में गुरु के पंज सिख निशान साहिब लेकर चल रहे थे। गुरु की लाडली फौज घुड़सावर निहंग सिंह नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। स्त्री पुरुष और बच्चों के जत्थे सिख धर्म का सेवा सिद्धांत का महत्व दर्शा रहे थे। इसके साथ ही चार साहिबजादे गतका पार्टी शस्त्र विद्या के जौहर दिखाते चल रहे थे। बैंडबाजे की धुन पर कीर्तनी जत्था शबद कीर्तन का गायन कर चल रहे थे। नगर कीर्तन थापर नगर गुरुद्वारे से शुरू होकर खूनी पुल से होते हुए बेगमपुल, आबूलेन, सदर घंटाघर से होते हुए शिव चौक, सदर सीता माता गुरद्वारा, रोडवेज, केसरगंज होते हुए मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड होते हुए गुरुद्वारा दशमेश दरबार दशमेश नगर पर समाप्त हुआ। सरदार रणजीत सिंह नंदा ने सभी को गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने विचार रखे। नगर कीर्तन का आबूलेन, बेगमपुल व्यापार संघ के द्वारा स्वागत किया गया। दविंद्र जीत सिंह सेठी, हरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह खालसा, सुरिंद्र सिंह भाटिया, गुरमुख सिंह, रोमी सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमिंद्र सिंह, सोहन सिंह, अमृतपाल सिंह राजिंद्र सिंह, सोहन सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।