मेरठ : रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज का अभिनंदन किया
Meerut News - राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में वीना पूनिया ने उन्हें पगड़ी पहनाई और ऋचा सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की ओर से नवनियुक्त रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ वीना पूनिया ने अनिकेत भारद्वाज को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा प्रभारी ऋचा सिंह ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा/चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। रालोद महिला प्रकोष्ठ की ओर से रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज का स्वागत किया। समारोह महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंजू चौधरी आवास आयोजित हुआ। इस दौरान जम्मू-कश्मीर एवं हरियाणा प्रभारी विनय प्रधान, पंजाब प्रभारी दिलप्रीत कोहली, राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ भावना यादव, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कंवलजीत सिंह, प्रदेश महासचिव खालिद सब्जवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बीना सिंह, प्रदेश महासचिव उर्मिला चौधरी, प्रदेश सचिव सरला सिंह, प्रदेश सचिव मायावती, रानी वर्मा, ममता, अनीला चौधरी, हेमलता रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




