
मेरठ कॉलेज में शालिनी को प्रो.वी पुरी मेडल
Meerut News - मेरठ कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रो. वी पुरी का 116वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य और शिक्षकों ने प्रो. पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता में छात्रों ने कृत्रिम बुद्धि पर विचार रखे। शालिनी और अभिषेक को मेडल से सम्मानित किया गया।
मेरठ कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं विभाग के संस्थापक प्रो.वी पुरी का 116वां जन्मदिवस मनाया। विशेष संगोष्ठी में प्रो.पुरी के पूर्व छात्र एवं सहयोगियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने ’कृत्रिम बुद्धि का शिक्षा एवं शिक्षार्थियों पर प्रभाव’ विषय पर बात रखी। शुभारंभ प्राचार्य प्रो.युद्धवीर सिंह ने किया। प्रो.पीसी पांडे, प्रो.सुधीर कुमार, प्रो.पंकज एवं शिक्षकों ने प्रो.पुरी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ.युद्धवीर सिंह ने कहा कि प्रो.वी पुरी कठोर परिश्रम, दृढ़ निश्चय और त्याग की सजीव मिसाल थे, जिनसे प्रत्येक शोधार्थी और विद्यार्थी को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रो.आरसी आर्य ने प्रो.पुरी की प्रारंभिक शिक्षा, शैक्षिक योगदान और शोध यात्राओं को साझा किया।

पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.पीसी पांडे ने कहा कि अमेरिका प्रवास के दौरान प्रकाशित उनके प्रसिद्ध शोधपत्र फ्लोरल एनाटॉमी इन सॉल्युशन ऑफ मोर्फोलॉजिकल प्रॉब्लम्स’ ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। प्रतियोगिता में आरजी कॉलेज से दानिया और मेरठ कॉलेज से प्राची द्विवेदी ने प्रथम, प्रभलीन कौर एवं अरहाम द्वितीय जबकि आकृति तृतीय रहीं। प्रो.नेगी, प्रो.अशोक कुमार एवं प्रो.नीलम कुमारी निर्णायक रहीं। इस दौरान एमएससी टॉपर शालिनी को प्रो.वी पुरी मेडल, बीएससी टॉपर अभिषेक कुमार को बनारसी दास मेडल और प्लांट फिजियोलॉजी में सर्वाधिक अंक लाने पर पुष्पेंद्र को डॉ.एसके श्रीवास्तव मेडल से सम्मानित किया। डॉ.हरजिंदर सिंह, प्रो.सुमन वर्मा, डॉ.एनपी सिंह, डॉ.पंजाब सिंह, प्रो.नीरज कुमार, डॉ.अमित तोमर, डॉ.श्याम सिंह, डॉ.संदीप कुमार, डॉ.चंद्रशेखर भारद्वाज, पुष्पेंद्र, सुरभि एवं एजाज का सहयोग रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


