पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई

Apr 06, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में समता दिवस पर पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गौरव भाटी ने बाबूजी की समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में भूमिका पर प्रकाश डाला। महानगर कांग्रेस ने भी विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया।

पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में समता दिवस पर पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि समता के महानायक बाबूजी समाज के कमजोर, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान एवं उनके न्याय के लिए निःस्वार्थ भाव से संघर्षरत रहे। संसदीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया। इस दौरान योगी जाटव, ज़िला अध्यक्ष एससी विभाग जैनेन्द्र जाटव, पीतांबर प्रजापति, मास्टर रतल पाल रहे। दूसरी ओर, महानगर कांग्रेस की ओर से बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी में विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई।

वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का व्यक्तित्व सादगी और उच्च विचारों का संगम था। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने और संचालन प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया।गोष्ठी में हरीश त्यागी, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर, हरीश त्यागी, सलीम पठान, सचिन शर्मा, पीयूष रस्तोगी, विनोद शर्मा, कपिल शर्मा, मुजाहिद, राकेश शर्मा,तरुण ठाकुर, मगन शर्मा, नरेश नेगी, निसार अब्बासी, राजकुमार शर्मा, केडी शर्मा, रमाकांत शर्मा, अवधेश बिहारी सक्सेना, विशु पांडे रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।