Meerut News: एलएलएम की पहली मेरिट जारी, प्रवेश आज से 17 तक
Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एलएलएम प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। इसके आधार पर विद्यार्थी 17 अक्टूबर तक प्रवेश ले सकते हैं और इसी तारीख तक प्रवेश ऑनलाइन कन्फर्म करना होगा। विश्वविद्यालय में एलएलएम की करीब 900 सीटें हैं। वहीं, पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी गई है। पीएचडी में 1,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश होना है।

Meerut News: चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में एलएलएम में प्रवेश को पहली मेरिट बुधवार को जारी हो गई। इस मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू होगी। छात्र आज से 17 अक्तूबर तक प्रवेश ले सकेंगे। मेरिट से प्रवेशित विद्यार्थियों के प्रवेश 17 अक्तूबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन कंफर्म भी करने होंगे। विवि के अनुसार छात्र अपनी लॉगइन आईडी से अपना पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। इसके बाद अपने समस्त शैक्षिक और अन्य प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। विवि के अनुसार पहली मेरिट में कॉलेज आवंटित होने के बावजूद यदि कोई छात्र प्रवेश नहीं लेता तो उसे फिर ओपन मेरिट में मौका मिलेगा।
विवि में एलएलएम की करीब नौ सौ सीटें हैं।अब 20 अक्तूबर तक करें पीएचडी के लिए आवेदनकैंपस और संबद्ध कॉलेजो में विभिन्न पाठ्यक्रमों में मुक्त श्रेणी से पीएचडी में प्रवेश के लिए अब 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। पूर्व में 25 सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि थी, लेकिन बुधवार को विवि ने इसे बढ़ा दिया। विवि में एक हजार से अधिक सीटों पर पीएचडी में प्रवेश होने हैं। मुक्त श्रेणी में जेआरएफ एवं नेट उत्तीर्ण विद्यार्थी मुख्य रूप से शामिल हैं।

