Meerut News: सवा घंटे कैंपस से मिलेंगी छात्रों को पीएचडी डिग्री
Meerut News: मेरठ। 22 जुलाई को दीक्षांत समारोह से पहले छात्रों को पीएचडी और डीलिट की उपाधियां दी जाएंगी। प्रशासनिक विभाग के स्वागत कक्ष से डिग्री प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रफोर्मा भरकर लाना होगा। हॉस्टल और मैस की स्थिति का निरीक्षण भी किया जाएगा।

Meerut News: मेरठ। 22 जुलाई को चौ.चरण सिंह विवि के दीक्षांत समारोह से ठीक सवा घंटे पहले छात्र-छात्राओं को पीएचडी एवं डीलिट की उपाधियां मिलेंगी। छात्र सुबह आठ बजे से 9:15 बजे तक प्रशासनिक विभाग के स्वागत कक्ष से डिग्री हासिल कर सकेंगे। जिन छात्रों को केवल उपाधि मिलेंगी, उनके अभिभावकों को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। उपाधि लेने के बाद छात्र-छात्राओं को 9:30 बजे तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम पहुंचना होगा。
प्रक्रिया और प्रफोर्मा
विवि ने शुक्रवार को उक्त समारोह में उपाधि के लिए निर्धारित प्रफोर्मा और प्रक्रिया जारी कर दी। छात्रों को निर्धारित प्रफोर्मा भरते हुए उसे सत्यापित कराकर लाना होगा। विवि के अनुसार प्रफोर्मा से छात्र स्वागत कक्ष से अपनी डिग्री हासिल कर सकेंगे। छात्र डिग्री लेने के बाद शिक्षा विभाग से सैश (दीक्षांत का परिधान) लेते हुए ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। विवि के अनुसार निर्धारित प्रफोर्मा को कॉलेज प्राचार्य या विभागाध्यक्ष से सत्यापित करना जरुरी होगी। छात्रों को पहचान पत्र देना अनिवार्य रहेगा।
कसौटी पर परखे जाएंगे विवि के हॉस्टल और मैस
मेरठ। कृषि विवि और चौ.चरण सिंह विवि में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में कैंपस में हॉस्टल एवं मैस सहित छात्रों की सुविधा वाले केंद्र भी कसौटी पर परखे जाएंगे। समारोह से ठीक पहले राजभवन की टीम हॉस्टल एवं मैस का निरीक्षण करते हुए वास्तविक स्थितियों का पता लगाएगी। कृषि विवि में 20 और सीसीएसयू में 22 जुलाई को दीक्षांत समारोह होना है। हालांकि सीसीएसयू हॉस्टल में फिलहाल पर्याप्त छात्र नहीं हैं। हाल में विवि ने छात्रों की सुविधा के लिए अन्नपूर्णा कैंटीन और मदर डेयरी कियोस्क की शुरुआत की है। ये दोनों केंद्र सीसीएसयू को छात्र सुविधा के मामले में बेहतर अंक दिला सकते हैं।


