बापू बाजार में दिखाई रचनात्मकता, विजेता हुए पुरस्कृत
सीसीएसयू कैंपस में गुजरात दिवस पर बापू बाजार का समापन हुआ। रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव ने समारोह का उद्घाटन किया। इस आयोजन में छात्रों ने रचनात्मकता का प्रदर्शन किया और गुजरात की लोक संस्कृति को दर्शाया। डॉ. यादव ने छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सीसीएसयू कैंपस में गुजरात दिवस पर जारी बापू बाजार सोमवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव ने किया। ललित कला संस्थान, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद एवं विश्व नारी अभ्युदय संगठन मेरठ चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस बापू बाजार में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। संयोजिका प्रो. अलका तिवारी ने कहा कि 30 अप्रैल से शुरू हुए इस बापू बाजार ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच दिया। बापू बाजार में गुजरात की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कलाएं प्रदर्शित हुईं। इसमें कच्छ की लिप्पन कला, गुजरात का मिरर वर्क, बंधेज एवं अन्य हस्तशिल्पों को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शित किया।
रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव ने कहा कि इन समारोह से छात्र ना केवल भारतीय संस्कृति से जुड़ते हैं बल्कि उनमें उद्यमिता, रचनात्मकता एवं आत्मनिर्भरता की भावना भी सशक्त होती है। रजिस्ट्रार ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. शालिनी धमाल, डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ, डॉ. रीता सिंह, दीपांजलि, कृतिका, मोहम्मद खालिद, शिल्पी शर्मा, शालिनी त्यागी एवं सुदेश का सहयेाग रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


