नौंवी कक्षा में अब एडवांस मैथ्स-साइंस, एआई अनिवार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - सीबीएसई ने कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसमें स्टैंडर्ड और एडवांस विषयों को शामिल किया गया है। नई एनसीईआरटी किताबें सरल और जीवन से जुड़ी होंगी। छात्रों को विशेष कक्षाएं और प्रोजेक्ट वर्क के माध्यम से अनुभवात्मक शिक्षा दी जाएगी। परीक्षा प्रणाली में भी सुधार किए जाएंगे।

नौंवी कक्षा में अब एडवांस मैथ्स-साइंस, एआई अनिवार्य

इसी सत्र से कक्षा नौ एवं दसवीं के पाठ्यक्रम एवं पुस्तकों में हो रहे बदलाव बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक होंगे। नौंवी के गणित-विज्ञान विषय में अब स्टैंडर्ड मैथ्स, स्टैंडर्ड साइंस के साथ-साथ एडवांस मैथ्स, एडवांस साइंस वैकल्पिक विषय के रूप में जुड़ने जा रहे हैं। जल्द ही नया पाठ्यक्रम सीबीएसई की अकादमिक पोर्टल पर लाइव हो जाएगा। स्कूल यह सिलेबस डाउनलोड कर शिक्षक एवं विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे। केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसीपल और सीबीएसई के शहर समन्व्यक सुधांशु शेखर ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। शेखर के अनुसार कक्षा नौ के लिए नई एनसीईआरटी पुस्तकों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

इन पुस्तकों में विषय-वस्तु को अधिक सरल, संक्षिप्त एवं जीवन से जुड़ा बनाया गया है। प्रिंसीपल के अनुसार यदि नौंवी में छात्र एडवांस साइंस, मैथ्स लेता है तो उसके अंक उसकी मार्कशीट में जुड़ेंगे। इसकी तैयारी के लिए छात्रों की स्पेशल क्लास शुरू होंगी। अंग्रेज़ी विषय में कावेरी जैसी नई पुस्तक जोड़ी गई है। हिंदी विषय की पुस्तक एवं पाठ्यक्रम में भी बदलाव हो रहा है। सुधांशु शेखर के अनुसार सत्र 2026-27 में दसवीं में फिलहाल पूर्व पुस्तकें ही प्रयुक्त हो सकेंगी किंतु सत्र 2027- 28 से दसवीं में भी नई पुस्तकें लागू होंगी। नौंवी में छात्र आईटी को स्किल सब्जेक्ट के रूप में पढ़ेंगे। इसमें एआई माड्यूल अनिवार्य होंगे। सामाजिक विज्ञान विषय में प्राचीन इतिहास की समय रेखा का विस्तार हुआ है जबकि भूगोल में पृथ्वी की संरचना एवं प्लेट टेक्टोनिक्स जैसे महत्वपूर्ण उप-विषय जोड़े गए हैं। कक्षा नौ में छह मुख्य विषयों के साथ दो वैकल्पिक विषय व्यवसायिक शिक्षा, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा एवं पर्यावरण अध्ययन जोड़े गए हैं। सुधांशु शेखर के अनुसार बदलावों से जागरुक करने के लिए शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र होंगे।वास्तविक जीवन से जोड़कर सीखेंगे बच्चेसुधांशु शेखर के अनुसार नौंवी में एनसीएफ-2023 के अनुरूप अध्ययन योजना लागू की जा रही है। इसके लिए पाठ्यक्रम में जरुरी बदलाव किए गए हैं जो दक्षता-आधारित शिक्षा, अनुभवात्मक अधिगम, लचीलापन एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास पर केंद्रित हैं। अब शिक्षण प्रक्रिया में गतिविधि आधारित प्रोजेक्ट वर्क एवं अनुभावनात्मक शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि विद्यार्थी वास्तविक जीवन से जोड़कर सीख सके। परीक्षा प्रणाली में भी बदलाव करते हुए केस स्टडी और विश्लेषणात्मक प्रश्न शामिल किए जाएंगे। मूल्यांकन प्रणाली में भीआंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य पर जोर दिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।