सीबीएसई 12वीं के मेधावियों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई
Meerut News - सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही केके स्कूल में छात्रों में खुशी का माहौल था। आलिया शाहनवाज ने साइंस में 94.4% अंक प्राप्त कर पहले स्थान हासिल किया। द्रोण पब्लिक स्कूल की क्रिस्टी सोम ने 95.2% अंक से टॉप किया। स्कूल प्रबंधकों ने सभी छात्रों को बधाई दी।

सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही केके स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार एवं प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनका मुंह मीठा कराया। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बताया कि साइंस वर्ग में आलिया शाहनवाज ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मोक्षीका जैन ने 91.8%, अर्जुन त्यागी 91%, इब्राहिम 90.6%, भविष्य बंसल 89.2%, आस्था जैन 88.4%, अंशिका पुंडीर 87.4%, एलिजा परवीन 87% तथा यश शर्मा ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कॉमर्स वर्ग में प्रीति जैन और अंशिका जैन ने 90-90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अर्णव त्यागी ने 89.4%, शिवा 89%, स्वस्ति जैन 86.6% तथा श्रुति मित्तल ने 86.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।द्रोण पब्लिक स्कूल की छात्रा क्रिस्टी सोम ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सको टॉप किया। वहीं नूर उल हुदा ने 94.2 प्रतिशत, एलेश ने 93.4 प्रतिशत, सारा त्यागी ने 93.2 प्रतिशत तथा तान्या त्यागी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधक संजय त्यागी, उप प्रधानाचार्य डा. निधि सहगल एवं समस्त स्टाफ ने सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


