सीबीएसई का स्पोर्ट्स कैलेंडर जार
सीबीएसई ने 2026-27 का स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी किया है, जिसमें मेरठ में बैडमिंटन का नेशनल चैंपियनशिप होगा। यह 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में ब्वायज का बैडमिंटन कलस्टर और आईआईएमटी एकेडमी में ब्वायज का जोनल स्वीमिंग कांपीटिशन भी होंगे।

सीबीएसई ने वर्ष 2026-27 का स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें सीबीएसई गेम्स में नेशनल स्तर पर बैडमिंटन खेल मेरठ के पाले में आया है। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल मेरठ में बैडमिंटन का नेशनल होगा। इस बारे में स्कूल के कोच सुनील त्यागी ने बताया कि मेरठ के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, जब बैडमिंटन का नेशनल होगा। यह खेल 29 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आयोजित हेागा। इसके अलावा राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में ही ब्वायज का बैडमिंटन कलस्टर भी होगा, जोकि 26 जून से 29 जून तक आयोजित हेागा। आईआईएमटी एकेडमी में ब्वायज का जोनल स्वीमिंग कांपीटिशन हेागा।
यह 15 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगा। इसी क्रम में गर्ल्स के लिए एथलेटिक्स रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल मेरठ में एक जुलाई से तीन जुलाई तक होगा। इसमें देहरादून व नोएडा रीजन के प्रतिभागी होंगे। स्पोर्ट्स कैलेंडर से 25 से अधिक खेलों को जगह दी गई है। इस बारे में महावीर इंटरनेशनल स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर एके दुबे ने बताया कि मेरठ के लिए बड़ी उपलब्धि है कि नेशनल स्तर के खेल भी आयोजित होंगे। इसके अलावा खेलों में मेरठ के स्कूलों बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


