सीबीएसई 12वीं के नतीजों में छाया ‘युवा जोश’, लहराया सफलता का परचम
सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आते ही मेधावियों का जोश उफान मारने लगा। स्कूलों में छात्रों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी साझा की। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की मरियम कमर रिजवी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मवाना टॉप किया। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपने-अपने वर्ग में टॉप किया।

सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आते ही मेधावियों का जोश उफान मारने लगा। स्कूलों के प्रांगण में कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई दी, तो कहीं छात्र एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी साझा करते नजर आए। अच्छे अंकों से उत्तीर्ण बच्चों को अध्यापकों और अभिभावकों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाई। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा मरियम कमर रिजवी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मवाना टॉप कर दिया। मरियम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने बताया कि कला वर्ग में मरियम कमर रिजवी ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पाया, जबकि दिविशा मित्तल ने 95.2 प्रतिशत, विशाखा ने 92.4 फीसदी, प्रेरणा गुप्ता ने 92.00 फीसदी अंक, आयुषी ने 91.6 फीसदी अंक, माही धामा ने 90.8 फीसदी, जरनैन 90.4 प्रतिशत और विज्ञान वर्ग में हरप्रीत ने 90.8 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान पाया। सभी छात्र छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम देखकर हर्षोल्लास से झूम उठे।
श्रीराम स्कूल के परिणाम
श्रीराम स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि विज्ञान वर्ग में आर्यन चौहान 91.6 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, तनीषा ने 89 प्रतिशत पाकर द्वितीय स्थान, मान्या रस्तोगी ने 88.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। कॉमर्स वर्ग में आर्यन अरोड़ा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्तकर प्रथम स्थान, शुभ रस्तोगी ने 88.6 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान और भव्या अग्रवाल ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। मेधावियों को आशीर्वाद दिया।
रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में प्रदर्शन
रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल मवाना खुर्द में अंशिका राणा ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जुबी सैफी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा हर्षित कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी सिंह तथा उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
डीएम पब्लिक स्कूल का परिणाम
उधर, किला परीक्षितगढ़ स्थित डीएम पब्लिक स्कूल की रिया चौधरी खटकी ने विज्ञान वर्ग में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। वहीं द्वितीय स्थान पर स्पर्श त्यागी माछरा व साक्षी रानी ने कला वर्ग मे 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर विज्ञान वर्ग में भूमिका चौधरी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने मेधावियों को बधाई दी।
एसवीएस स्कूल का प्रदर्शन
एसवीएस स्कूल के बच्चों शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान वर्ग में अंजलि ने 92.2 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में कनिष्का चौहान ने 90.4 फीसदी अंक हासिल किया। सचिव विक्रांत देशवाल, डायरेक्टर मोहित त्यागी, एडमिशन इंचार्ज मनोज चौधरी एवं प्रधानाचार्य विकास जयरथ ने बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एमएस हैरिटेज स्कूल के परिणाम
खरखौदा क्षेत्र पांची स्थित एमएस हैरिटेज स्कूल में विज्ञान वर्ग में परी पोसवाल ने 95 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। शुभम 87 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, इशिका धरनिया 85 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में जसप्रीत कौर ने 94 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, मिस्बाह 93 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा कलश त्यागी ने 90 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक रामकिशोर त्यागी और प्रधानाचार्य रंजना वर्मा ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई दी। वहीं कैली स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान वर्ग में ओजश अग्रवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, हार्दिक भारद्वाज ने 97 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा अभिनव सिंह 96.8 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पुरषोत्तम शर्मा, प्रबंधक हिमांशु भारद्वाज ने मेधावियों को बधाई दी।
डीएम पब्लिक स्कूल का परिणाम
मुंडाली क्षेत्र के अटोला गांव स्थित डीएम पब्लिक स्कूल की छात्रा संजना सिद्धू ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनी। जीव विज्ञान ग्रुप में अनुष्का मावी ने 93.4 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गणित वर्ग में विक्रांत ने 91.6 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ह्यूमैनिटीज ग्रुप में माही सिद्धू ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा दिशा राव ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान ग्रुप में जतिन त्यागी ने द्वितीय और हर्ष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित वर्ग में परू ने द्वितीय, तान्या त्यागी, आकाश कंसल एवं आयुष पूनिया तृतीय रही। स्कूल चेयरमैन जितेंद्र सिंह, डायरेक्टर आशा चौधरी व प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


