ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठवेदव्यासपुरी में कसीनो पर पुलिस का छापा, 15 आरोपी गिरफ्तार

वेदव्यासपुरी में कसीनो पर पुलिस का छापा, 15 आरोपी गिरफ्तार

एसपी सिटी और परतापुर पुलिस ने वेदव्यासपुरी कालोनी के कॉम्पलेक्स में चलाए जा रहे कसीनो पर बुधवार दोपहर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने 15 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कसीनो में ऑनलाइन जुआ...

वेदव्यासपुरी में कसीनो पर पुलिस का छापा, 15 आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 23 Aug 2018 01:57 AM
ऐप पर पढ़ें

एसपी सिटी और परतापुर पुलिस ने वेदव्यासपुरी कालोनी के कॉम्पलेक्स में चलाए जा रहे कसीनो पर बुधवार दोपहर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने 15 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कसीनो में ऑनलाइन जुआ खेला जा रहा था। 12 कंप्यूटर बरामद किए गए और 29 हजार रुपये की नकदी भी मिली। सभी आरोपियों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। मुख्य आरोपी और संचालक पहले भी ब्रह्मपुरी में कसीनो चलाने के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

एसपी सिटी रणविजय सिंह को सूचना मिली कि वेदव्यासपुरी कालोनी में सिटी प्लाजा के अंदर कसीनो चलाया जा रहा है। इसके बाद एसपी सिटी ने टीपीनगर पुलिस को साथ लेकर इसी प्लाजा पर बुधवार शाम को छापा मार दिया। सिटी प्लाजा के अंदर एक दुकान में कंप्यूटर सेंटर की आड़ में ही कसीनो चलाया जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर ही मुख्य आरोपी समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपी की पहचान प्रियांक के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से 12 लैपटॉप-कंप्यूटर और 29 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। इस दौरान एसपी सिटी ने खुलासा किया कि प्रियांक वर्ष 2015 में कसीनो चलाने के मामले में ही गिरफ्तार हुआ था और ब्रह्मपुरी थाने से जेल गया था। आरोपी उस समय ब्रह्मपुरी सीओ कार्यालय के पीछे ही एक बिल्डिंग में कसीनो चलाया करता था। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने दोबारा से यही काम शुरू कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें