भोला देशी शराब के ठेके से अस्सी हजार की नकदी चोरी
Meerut News - मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने भोला पुलिस चौकी के नजदीक एक देशी शराब के ठेके से 80 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। सेल्समैन वाशरूम गया था, जब वह लौटकर आया तो पैसे गायब थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने भोला पुलिस चौकी के समीप स्थित देशी शराब के ठेके के गल्ले से 80 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। चोर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गये। भोला झाल पर पुलिस चौकी से करीब करीब सटा देशी शराब का ठेका है। मंगलवार देर शाम को देशी शराब के ठेके का सेल्समैन भोलू ठेके में कैंटीन चला रहे। स्थानीय व्यक्ति से वाश रूम के लिए कहकर गया था। सेल्समैन कुछ ही समय बाद ठेके में पहुंचा तो गल्ले में रक्खे करीब अस्सी हजार रुपए चोरी हो गए। सेल्समैन ने घटना की शिकायत पुलिस में की तो।पुलिस
ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में एक चोर गल्ले से रुपए चोरी करता भी दिखाई पड़ रहा है।पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


