ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठक्रांतिकारियों के अपमान पर मुकदमा दर्ज, चित्रों पर किए पेंट

क्रांतिकारियों के अपमान पर मुकदमा दर्ज, चित्रों पर किए पेंट

चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस की दीवार पर बुधवार देर रात क्रांतिकारियों के चित्रों का अपमान करते हुए टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया...

क्रांतिकारियों के अपमान पर मुकदमा दर्ज, चित्रों पर किए पेंट
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 19 May 2022 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस की दीवार पर बुधवार देर रात क्रांतिकारियों के चित्रों का अपमान करते हुए टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। थाना मेडिकल ने स्वत: संज्ञान लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, नगर निगम ने दोनों चित्रों पर पेंट करा दिया है। जल्द ही चित्रों को फिर से बनाया जाएगा।

गुरुवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष युगांश राणा के नेतृत्व में मेडिकल थानाध्यक्ष से मुलाकात की। युगांश ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। युगांश के अनुसार थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही क्रांतिकारियों के चित्र पुन: बनाए जाएंगे। युगांश राणा ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग भी की। सैयद आमिर रजा, अर्चित गुप्ता, शिवा सैनी, फैसल मंसूरी शामिल रहे। एसपी सिटी विनीत भटनागर के अनुसार प्रकरण में स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इस प्रकरण में दोषियों की तलाश की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें