कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी, हादसे में मासूम भी घायल

कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी, हादसे में मासूम भी घायल

संक्षेप:

Meerut News - हस्तिनापुर में एक पुजारी की बाइक को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपति और उनके छह महीने के बच्चे को चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य युवक फरार हो गए।

Oct 22, 2025 07:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

मध्य गंगनहर पटरी पर पुजारी की बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपति और मासूम घायल हो गया। टक्कर लगते ही मासूम झाड़ियों में गिर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और पुजारी के साथ कार सवारों ने गाली गलौज और अभद्रता की। पुलिस कार सवार तीन युवकों तथा कार को थाना पर ले आई। मंगलवार शाम श्री कर्ण मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले पुजारी राजकुमार बाइक से अपनी पत्नी और छह माह के बच्चे को लेकर गढ़मुक्तेश्वर से हस्तिनापुर आ रहा था। जैसे ही वह शनि मंदिर के समीप पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दंपति घायल हो गया और छह माह का मासूम दूर झाड़ियों में जा गिरा। उसे भी चोट आई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंदिर के महंत शंकर देव को इसकी सूचना दी गई तो मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को भी जानकारी दी। कार सवार युवकों ने फोन कर कई युवकों को भी मौके पर बुला लिया। युवकों ने पुलिस व महंत के साथ भी बदतमीजी की। इस पर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया जबकि अन्य युवक फरार हो गए। पुलिस युवकों को थाने ले आई। उधर, थाने में तहरीर दी गई है।