बाइक सवार से मारपीट, हत्या की धमकी

Apr 06, 2026 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - रविवार शाम मोहल्ला जोगियान में कुछ युवकों ने कार से आकर एक बाइक सवार युवक पर हमला किया। युवकों ने उसे रोका और मारपीट की। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

बाइक सवार से मारपीट, हत्या की धमकी

मोहल्ला जोगियान में रविवार देर शाम कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने एक बाइक सवार युवक को रोका और उसके साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वहां आए तो आरोपी उसे धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। झिटकरी निवासी गुरमीत पुत्र सुभाष ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे वह अपने भतीजे कुणाल पुत्र ललित के साथ बाइक पर सवार होकर झिटकरी से सरधना आ रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह मोहल्ला जोगियान के पास पहुंचा तो वहां कार सवार कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे।

उन युवकों ने अचानक कार उसकी बाइक के सामने लगाई और उन्हें रोक लिया। उन्होंने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर आस पास मौजूद लोग वहां आए तो आरोपी युवक उन्हें हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।