ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकैंट बोर्ड चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

कैंट बोर्ड चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

कैंट बोर्ड चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में जवाब दिया है कि कैंटोनमेंट एक्ट-2006 में संशोधन विधेयक को फाइनल...

कैंट बोर्ड चुनाव की सुगबुगाहट शुरू
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 01 Aug 2022 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

कैंट बोर्ड चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में जवाब दिया है कि कैंटोनमेंट एक्ट-2006 में संशोधन विधेयक को फाइनल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से किए जाने पर विचार हो रहा है।

लोकसभा में सांसद कृपालु बालाजी ने कैंट बोर्ड चुनाव को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया। जवाब को लेकर कैंट बोर्ड से जुड़े नेताओं का मानना है कि आने वाले समय में चुनाव की संभावना है। रक्षा मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि चाहते हैं कि कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष जनता द्वारा सीधे चुना जाना चाहिए। कैंटोनमेंट एक्ट-2006 में इस पर विचार किया जा रहा है। संशोधन विधेयक का ड्राफ्ट फाइनल किया जा रहा है। संसद या कैबिनेट की मंजूरी होती है तो उपाध्यक्ष के सीधे जनता द्वारा चुने जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसका आशय यह निकाला जा रहा है कि कैंट बोर्ड के चुनाव व्यवस्था खत्म नहीं होने जा रही है। यह भी कहा गया है कि कैंट के कुछ सिविल एरिया को नगर निगम में शामिल करने पर प्रदेश सरकार से राय मांगी है। माना जा रहा है कि अब कैंट के सिविल एरिया जैस सदर बाजार, लालकुर्ती, रजबन बाजार आंशिक रूप से ही नगर निगम में शामिल हो सकते हैं। तोपखाना, आरए बाजार का सिविल एरिया नगर निगम क्षेत्र में तकनीकी कारणों से शामिल नहीं हो सकता।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें