Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBusiness Dialogue at Chaudhary Charan Singh University on January 28 Solutions for Traders
मेरठ : राज्य कर विभाग के संवाद में कल मेरठ में जुटेंगे व्यापारी

मेरठ : राज्य कर विभाग के संवाद में कल मेरठ में जुटेंगे व्यापारी

संक्षेप:

Meerut News - चौधरी चरण सिंह विवि के अटल सभागार में 28 जनवरी को व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें व्यापारी, व्यापार मंडल पदाधिकारी और अन्य शामिल होंगे। राज्य कर विभाग व्यापारियों को जीएसटी, पंजीकरण और मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में जानकारी देगा।

Jan 27, 2026 12:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

चौधरी चरण सिंह विवि के अटल सभागार में 28 जनवरी को व्यापारी संवाद आयोजित होगा। इसमें जनपद के व्यापारी, व्यापार मंडल पदाधिकारी, अधिवक्ता, चार्टर्ड एकाउंटेंट भाग लेंगे। व्यापारियों की समस्याओं का यथासंभव समाधान भी किया जाएगा। राज्य कर विभाग अपर आयुक्त ग्रेड-1 हरीराम चौरसिया एवं अपर आयुक्त ग्रेड-2 एसआईबी सुशील कुमार सिंह ने बताया राज्यकर विभाग द्वारा 28 जनवरी को व्यापारी संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। राज्य कर विभाग के राज्य कर विभाग मु्ख्यालय लखनऊ से संयुक्त आयुक्त अरविंद बालियान शिरकत करेंगे। राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारियों को वस्तु एवं सेवाकर अधिनियम के तहत पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट, खरीद के बिल लेने से मिलने वाले लाभ, एवं शासन द्वारा व्यापारी हित में दी जा रही मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपर आयुक्त ग्रेड-1 हरीराम चौरसिया, अपर आयुक्त ग्रेड-2 सुशील कुमार सिंह ने कहा एक जुलाई 2017 से एक देश एक कर की अवधारणा को पूरे देश में एक साथ जीएसटी व्यवस्था लागू की गई। कारोबार में वृद्धि एवं जन सामान्य को सहूलियत देने के उद्देश्य से 22 सितंबर 2025 से जीएसटी 2.0 वर्जन लागू किया गया, जिसमे 28 फीसदी की वस्तुओं पर कर की दर 18 फीसदी तथा 12 फीसदी की वस्तुओं पर पांच फीसदी कर दिया गया।