चलती बस में धमाके के बाद लगी आग, खिड़कियों से कूदे यात्री

चलती बस में धमाके के बाद लगी आग, खिड़कियों से कूदे यात्री

संक्षेप:

Meerut News - मेरठ के सरूरपुर से सरधना जा रही एक टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। बस के इंजन में धमाका होने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ से बस को रोका और आग बुझाने में मदद की। सभी 50 यात्री सुरक्षित हैं, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Dec 12, 2025 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

मेरठ/सरूरपुर बड़ौत से सरधना जा रही टूरिस्ट बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। हर्रा स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने बस के इंजन में तेज धमाका हुआ और बस के अगले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। बस में सवार करीब 50 यात्रियों में चीख पुकार मच गई और सवारियां बस की खिड़की से कूद गईं। हादसे को देख बस में सवार महिलाएं और बच्चे बुरी तरह घबरा गए। आसपास के लोग मदद को दौड़े और यात्रियों को सुरक्षित किया। गुरुवार को हुए इस हादसे के वक्त बस में जैसे ही धमाका हुआ तो बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे रोक लिया और बाहर कूदकर आग बुझाने में जुट गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, आसपास मौजूद लोग भी दौड़े और बाल्टियों में पानी भरकर आग पर डालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। खिड़कियों में से कूदे बस में सवार लोग आग लगते ही यात्री जान बचाने को बस की खिड़कियों से कूद पड़े। सड़क पर उतरने के बाद भी कई यात्री काफी देर तक बदहवास हालत में रहे। सूचना मिलने पर हर्रा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।