Meerut News: बसपा सभी वर्गों का करती है सम्मान : विनीत भराला

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: भराला गांव में रविवार को बसपा का भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में सहयोग का आश्वासन दिया। बसपा नेता विनीत भराला ने जातिवाद और धर्म की राजनीति की आलोचना की। उन्होंने वर्तमान सरकार पर कानून व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाते हुए बसपा के समाजिक भाईचारे के सिद्धांत को रेखांकित किया।

Meerut News: बसपा सभी वर्गों का करती है सम्मान : विनीत भराला

Meerut News: भराला गांव में रविवार को बसपा का भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बसपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। सम्मेलन में ग्रामीणों ने बसपा नेता को विधानसभा चुनाव में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बसपा नेता विनीत भराला ने कहा कि बसपा सभी वर्गों का सम्मान करती है और उन्हें साथ लेकर चलती है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा नेता विनीत सत्यप्रकाश भराला ने कहा कि सरधना विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में जातिवाद और धर्म की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो रही है। क्षेत्र में अलग-अलग जातियों के सम्मेलन आयोजित कर लोगों को बांटने का प्रयास कर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की जा रही है, जबकि बसपा की नीति हमेशा सामाजिक भाईचारे और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की रही है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हुई है। सड़कों की स्थिति खराब है और जगह-जगह गड्ढे हैं, जबकि सरकार लगातार सड़कें गड्ढामुक्त होने के दावे करती है। कई स्थानों पर हाईवे तक धंस रहे हैं, जो विकास के दावों की पोल खोलते हैं। बसपा नेता कपिल जाटव ने कहा कि बसपा शासनकाल में कानून व्यवस्था मजबूत थी और प्रशासन जवाबदेह रहता था। अपराधियों में कानून का भय रहता था। अधिकारियों पर भी प्रभावी नियंत्रण था। वर्तमान सरकार में आम नागरिक न्याय की मांग लेकर जाता है तो उसे न्याय के बजाय लाठियां मिलती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता देवदत्ता शर्मा ने की और संचालन जितेंद्र अलीपुर और एडवोकेट पिंटू लोइया ने किया। इस दौरान लवनीश, कर्मचंद पबरसा, गौरव, उपेंद्र प्रधान, राजेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।