कैंपस में इस साल से बीएससी कृषि, एमए संगीत भी
Meerut News - -चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में नए सत्र में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे मौके -यूजी और पीजी

चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में नए सत्र में छात्र-छात्राओं के लिए यूजी-पीजी में कृषि से लेकर संगीत तक नए कोर्स की शुरुआत होने जा रही है। छात्र बीए, बीकॉम, बीएससी में पंजीकरण के साथ इन नए पाठ्यक्रमों में भी कॅरियर के विकल्प तलाश सकते हैं। विवि में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। कैंपस में आगामी सत्र में एमए संगीत पाठ्यक्रम की शुरुआत हो रही है। सरछोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक रोबोटिक्स एंड एआई पाठ्यक्रम आरंभ होने जा रहा है। सीसीएसयू के अनुसार कैंपस में बीसीए, बैचलर इन होटल मैनेजमेंट, बीएससी फोरेंसिक साइंस, बीएससी एजी ऑनर्स, बीटेक डिजिटल एग्रीकल्चर, बीटेक रोबोटिक्स एंड एआई, पीजी इन म्यूजिक, बीवॉक एयरलाइन टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट एवं बीवॉक मेडिकल लैब एंड मॉलिक्यूलर डाग्नोस्टिक टेक्नोलॉजी भी नए पाठ्यक्रमों में शामिल हैं।कैंपस
में इस साल से बीए-बीएड, बीएससी-बीएड भीइंटर के बाद जो छात्र पूरी तरह टीचिंग में ही कॅरियर बनाने के इच्छुक हैं, उनके लिए कैंपस में बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड का विकल्प रहेगा। इस कोर्स में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर पर एनटीए द्वारा प्रवेश परीक्षा की मेरिट से होंगे। इसके लिए आवेदन हो चुके हैं। दोनों पाठ्यक्रमों में 50-50 सीटें हैं। चार वर्षीय इस पाठ्यक्रम में छात्रों को बीएड के साथ बीए एवं बीएससी की डिग्री भी मिलेगी।विवि ने जारी किए परिणामविवि ने एमफॉर्मा प्रथम सेमेस्टर, बीफॉर्मा पंचम सेमेस्टर, एमलिब, बीए-एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आज से विवि वेबसाइट पर यह परिणाम देख सकते हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


