लिसाड़ीगेट में ससुराल आए युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Meerut News - लिसाड़ी गेट के मजीदनगर में दबंगों ने एक युवकों को बेरहमी से पीटा। युवकों के सिर फट गए और वे लहूलुहान हो गए। पास के लोगों ने उन्हें बचाया और पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी फरार हो गए हैं और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

लिसाड़ी गेट के मजीदनगर में भाई संग ससुराल आए एक युवकों को दबंगों ने बेरहमी से पीटा। दोनों के सिर फट गए। लहूलुहान दोनों युवकों को आसपास के लोगों ने बचाया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लिसाड़ीगेट के मजीदनगर निवासी शाहिद ने बताया कि उनका दामाद अनस उनके घर आ रहा था। रास्ते में कुछ दबंग युवक खड़े थे। उन्होंने दामाद को रोक लिया। उसे धक्का मुक्की करने लगे। इसी दौरान दामाद के भाई सुहेल व अयान भी पीछे से आ गए। उन्होंने विरोध किया तो जरीफ, सुएब, रिहान, साहिल व तीन चार अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
लाठी डंडे से हमला करने से उनके सिर फट गए। तीनों लहूलुहान होकर गिर गए। आरोपी फरार हो गए। शाहिद की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


