महिला से मारपीट, घर में तोड़फोड़

Mar 09, 2026 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - बहादरपुर गांव में एक दबंग युवक ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ की। जब ग्रामीण मदद के लिए आए, तो आरोपी ने उन्हें धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला से मारपीट, घर में तोड़फोड़

बहादरपुर गांव में दबंग युवक ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने घर में तोड़फोड़ भी मचाई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। संगीता पत्नी बालकिशन ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे गांव का ही एक युवक उसके पड़ोस के मकान की छत के रास्ते उसके घर के पास आ गया। उसने आते ही घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। जिन्हें देख आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने सोमवार को थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।