बहन से मिलने आए भाइयों पर जानलेवा हमला
Meerut News - सरधना के मोहल्ला किला खेवान में भाइयों पर ससुराल वालों ने जानलेवा हमला किया। वे अपनी बहन रिहाना से मिलने आए थे, जो ससुराल में प्रताड़ित थी। भाइयों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सरधना। मंगलवार रात मोहल्ला किला खेवान में अपनी बहन से मिलने आए भाइयों पर ससुराल वालों ने जानलेवा हमला कर दिया। उनकी बेरहमी से पिटाई की। किसी तरह उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई गांव निवासी इरशाद पुत्र अलीमुद्दीन ने बताया कि उसकी बहन रिहाना की शादी सरधना के किला खेवान मोहल्ले में हुई है। आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। करीब तीन माह से वह अपने मायके में रह रही है। मंगलवार को वह सरधना दवाई लेने आई थी जिसके बाद वह अपने ससुराल पहुंच गई।
जहां ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। रिहाना ने किसी तरह फोन करके परिजनों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही रात को इरशाद व साजिद बहन से मिलने पहुंच गए। आरोप है कि ससुराल वालों ने उनके साथ भी गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने इरशाद की बेरहमी से पिटाई की। चीख पुकार सुनकर लोग आए तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



