मेरठ: शिक्षक बन फिर परीक्षा देने वालों में 46.5% यूपी से
Meerut News - मेरठ में बीएड के आधार पर नियुक्त शिक्षक छह महीने के ब्रिज कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। सभी शिक्षकों को 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) से यह कोर्स पास करना होगा। उत्तर प्रदेश में 35,317 शिक्षक इस परीक्षा में शामिल होंगे।

मेरठ देशभर के प्राइमरी स्कूलों में बीएड के आधार पर नियुक्त शिक्षक नौकरी में बने रहने के लिए छह महीने के ब्रिज कोर्स की पढ़ाई में जुट गए हैं। 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 तक नियुक्त सभी शिक्षकों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) से यह ब्रिज कोर्स पास करना होगा। वर्षों से कार्यरत इन शिक्षकों में फिर से परीक्षा देने वालों में उत्तर प्रदेश टॉप पर है। देशभर में इस परीक्षा के लिए 75 हजार 881 शिक्षकों को पांच सौ नंबरों का पेपर देना होगा। शिक्षक बन पेपर देने वाले कुल शिक्षकों में 35 हजार 317 यानी 46.54 फीसदी केवल यूपी से रहेंगे।
ब्रिज कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।यह होगा पांच सौ नंबर के पेपर मेंशिक्षकों का 250 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट होगा जबकि 250 अंकों की परीक्षा भी होगी। स्कूल अनुभव सौ नंबरों का होगा। भाषा अध्यापन पद्धति, गणित अध्यापन पद्धति सहित विभिन्न पाठ्यक्रम से भी शिक्षकों का मूल्यांकन होगा।टॉप-05 राज्य-------------------राज्य शिक्षक-------------------उत्तर प्रदेश 35317मध्य प्रदेश 11182बिहार 8216पश्चिमी बंगाल 6874आसाम 1545छत्तीसगढ़ 1488------------------उत्तर प्रदेश के टॉप-5 जिले-------------------जिला शिक्षक--------------------सीतापुर 1332जौनपुर 1248हरदोई 1231खीरी 1169कुशीनगर 1135-----------------उक्त संख्या आवेदनों कीमेरठ-सहारनपुर मंडल का हाल-------------------जिला शिक्षक--------------------बुलंदशहर 393गौतमबुद्धनगर 215सहारनपुर 208मेरठ 111मुजफ्फरनगर 106गाजियाबाद 77हापुड़ 54शामली 47बागपत 43------------------
लेखक के बारे में
Praveen Dixitशॉर्ट बायो : प्रवीण दीक्षित पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
प्रवीण दीक्षित भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर
प्रवीण दीक्षित ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2006 में अमर उजाला अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। अमर उजाला और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में उन्हें शिक्षा, मौसम और पर्यावरण बीट पर काम करने का मौका मिला। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार इन बीट को कवर कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से प्रवीण को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, विशेष रूप से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा पर कमांड के साथ ही इनोवेशन, रिसर्च और डाटा विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
उच्च शिक्षा और लक्ष्य
उच्च शिक्षा, मौसम और इससे जुड़े रिसर्च के विषयों पर प्रवीण की गहरी समझ है। उच्च शिक्षा में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। प्रवीण का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शोध, यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीटीई । डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचार
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


