Meerut News: कैली में ईंट के रुपयों के लेकर मारपीट
Meerut News: कैली गांव में ईंट के पैसों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी डंडों से मारपीट हुई। दोनों ओर से दो लोग घायल हुए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए भेजा। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने उसे पैसे नहीं लौटाए और विवाद बढ़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Meerut News: कैली गांव में ईंट के रुपयों को लेकर सोमवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छह लोगों को हिरासत में लेते हुए दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। कैली निवासी रहीस ने बताया कि गांव निवासी पडोसी वसीम को ईंट खरीद के लिए 55 हजार रुपये दिए थे। उसे न तो ईंट मिली और न ही रुपये वापस मिले। उसके पिता नजर मोहम्मद ने अपने रुपयों का पड़ोसी पर तकाजा किया तो पड़ोसी ने उसके पिता के साथ गाली गलौज की।
विरोध करने पर पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से नफीस और नदीम घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए मौके से रहीस, नफीस, नईम, समीर, जुल्फिकार, वसीम को हिरासत में लिया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से नदीम ने पंचायत में रुपये वापस करने की बात कहते हुए मारपीट का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।


