Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBrhamhpuri Police Arrests Man with 8 Quintals of Stolen Iron in Jugaad Rickshaw
चोरी का लोहा पकड़ा, एक गिरफ्तार
Meerut News - ब्रहमपुरी पुलिस ने जुगाड़ रिक्शे में चोरी का आठ कुंटल लोहा ले जा रहे युवक आस मोहम्मद उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 59 पीस लोहा बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे...
Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 8 Aug 2025 05:25 AM

ब्रहमपुरी पुलिस ने जुगाड़ रिक्शे में चोरी का आठ कुंटल लोहा चोरी कर ले जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को बिजली बंबा से शॉप्रिक्स मॉल की तरफ आ रहा था। पुलिस के पकड़ लिया। आरोपी ने माल चोरी का बताया। आरोपी की पहचान देहलीगेट पूर्वा अहमद नगर जली कोठी निवासी आस मोहम्मद उर्फ भूरा के रूप में हुई है। जुगाड़ रिक्शा से बोरी में ढके हुए लोहे छोटे बड़े टुकड़े 59 पीस आठ कुंटल 26 किलो लोहा बरामद किया है। उधर, ब्रहमपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी को जेल भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




