मनचले की धमकी : मुझसे दोस्ती कर वरना, तेजाब से नहला दूंगा

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मनचले युवती को बार-बार फोन कर दोस्ती का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर तेजाब से नहलाने की धमकी दी जा रही है। युवती ने पुलिस को शिकायत की, लेकिन आरोपी को जल्दी ही छोड़ दिया गया। अंततः एसएसपी अविनाश पांडेय ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया।

मनचले की धमकी : मुझसे दोस्ती कर वरना, तेजाब से नहला दूंगा

मनचले एक युवती का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। उसे बार-बार फोन कर दोस्ती व प्रेम संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। युवती विरोध करती है तो उसे बीच रास्ते में रोककर उठाकर ले जाने व तेजाब से नहलाने की धमकी दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर सदर पुलिस भी आरोपी मनचले पर मेहरबान रही। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। आरोपी अब उसे तेजाब से नहलाने की धमकी दे रहा है। युवती ने रो-रोकर एसएसपी अविनाश पांडेय से शिकायत कर पूरी घटना बताई, जिसके बाद कार्रवाई हुई।

सदर बाजार की एक कालोनी निवासी युवती ने बताया कि मोहल्ला रंगसाद निवासी ऋषि पुत्र राजीव आवारा किस्म का युवक है। दो सप्ताह से वह उस पर जबरन प्यार करने व दोस्ती का दबाव बना रहा है। उसने इन्कार कर दिया। 27 मई को ऋषि ने रास्ते में उसे रोक लिया। उसका हाथ पकड़ लिया। कहा, उसकी बात नहीं मान रही है, मेरी नहीं होगी तो किसी की भी नहीं होने दूंगा, तुझे तेजाब से नहला दूंगा। सहमी युवती घर पहुंची तथा परिजन को घटना की जानकारी दी। वह थाना सदर बाजार पहुंचे तथा आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी। युवती का आरोप है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपित को थाने बुलाया और उसे कुछ देर बैठाया और फिर छोड़ दिया। युवती ने आरोप लगाया कि थाने से आने के बाद ऋषि लगातार उसे तथा परिजन को गोली मारने की धमकी दे रहा है। तेजाब फेंकने की भी धमकी दी। सदर पुलिस ने आरोपी पर कोई एक्शन नहीं लिया तो पीड़िता एसएसपी के पास पहुंच गई। युवती ने कप्तान अविनाश पांडेय को पूरा घटनाक्रम बताया और आरोपी के मैसेज भी दिखाए। युवती की शिकायत को एसएसपी ने गंभीरता से लिया। सदर पुलिस को फटकार लगाई और तुरंत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। अब सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।