Brave Woman Foils Robbery Attempt in Meerut CCTV Captures Thieves डकैती के इरादे से आए थे बदमाश, एक ही बाइक पर चारों भागे, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBrave Woman Foils Robbery Attempt in Meerut CCTV Captures Thieves

डकैती के इरादे से आए थे बदमाश, एक ही बाइक पर चारों भागे

Meerut News - मेरठ में पुष्पा देवी ने घर में घुसे बदमाशों का सामना किया। बदमाश चेन लूटने में असफल रहे, जबकि पुष्पा देवी ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। घटना दोपहर दो बजे हुई, जिसमें बदमाशों ने प्लास्टिक के पाइप...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 16 April 2025 06:02 AM
share Share
Follow Us on
डकैती के इरादे से आए थे बदमाश, एक ही बाइक पर चारों भागे

मेरठ। घर में घुसे दोनों बदमाश पुष्पा देवी के गले की चेन तक नहीं तोड़ पाए। वह बड़ी वारदात करने आए थे लेकिन पुष्पा देवी के हौसले ने बदमाशों को पस्त कर दिया। बताया गया है कि बदमाश पूरी तैयारी से आए थे। किसी को शक न हो, इसलिए एक ने कंधे पर बैग लटका रखा था। बदमाशों ने अपना हुलिया स्टूडेंट जैसा बना रखा था। दो बदमाशों ने घर में धावा बोला तो इनके दो साथी बाइक से गली के मोड़ पर करीब सौ मीटर दूर बाइक लिए खड़े थे। दोनों बदमाश पैदल कालोनी से बाहर गली की ओर भागे, जहां पहले से बाइक पर इंतजार कर रहे अपने दो साथियों के साथ एक ही बाइक पर बैठकर जागृति विहार एक्सटेंशन की ओर भाग निकले। आशंका जताई जा रही है कि इन चारों बदमाशों के अलावा और भी बदमाश हो सकते हैं।

प्लास्टिक के पाइप से की हाथ बांधने की कोशिश

दोपहर दो बजे हुई वारदात हुई। घर में उस वक्त पुष्पा देवी व उनका बेटा निशित थे। बेटी श्रेय बनारस के पास जॉब करती है और वहीं रहती है। घर में घुसने के बाद एक बदमाश ने प्लास्टिक के पाइप से पुष्पा के हाथ बांधने की कोशिश की तो दूसरे ने चेहरे पर गमछा डाल दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घर में चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बदमाशों का हर मूव कैमरों में कैद हुआ है। जब बदमाश भागे तो भी रास्ते में कई जगह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। एक बाइक पर चार बदमाश थे लेकिन कहीं किसी पुलिसकर्मी ने उन्हें नहीं रोका।

पॉश इलाका, सुरक्षा शून्य

जिस जगह वारदात हुई, वह पॉश इलाका है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से भगवान भरोसे है। वीआईपी भी यहां रहते हैं लेकिन किसी ने सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।