Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBrave Security Guard Injured While Foiling Burglary Attempt in Modipuram
सुपरटेक कॉलोनी में देर रात चोरी का प्रयास

सुपरटेक कॉलोनी में देर रात चोरी का प्रयास

संक्षेप:

Meerut News - मोदीपुरम में सुपरटेक कॉलोनी में देर रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चौकीदार विनय शर्मा ने चोरों का पीछा किया लेकिन अंधेरे में गिरकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की...

Aug 07, 2025 05:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मोदीपुरम। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत सुपरटेक कॉलोनी में देर रात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया, हालांकि चौकीदार की सजगता के चलते चोर वहां से भाग निकले। चौकीदार ने भाग कर चोरों का पीछा किया लेकिन रात के अंधेरे के चलते वह बेसमेंट में जा गिरा और घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पल्हेड़ा गांव निवासी विनय शर्मा काफी दिनों से सुपरटेक कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। मंगलवार रात को भी वह अपनी ड्यूटी पर था। मंगलवार रात लगभग 12 बजे 2 युवकों ने कॉलोनी मे चोरी करने का प्रयास किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चोरों को देखकर विनय शर्मा ने शोर मचा दिया जिससे कर वहां से भाग निकले। विनय शर्मा ने दौड़कर उनका पीछा करना शुरू किया। अंधेरा होने के चलते वह करीब 9 फुट गहरे बेसमेंट में गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। विनय शर्मा काफी देर तक बेसमेंट में ही पड़ा रहा। साथी विनय शर्मा को ढूंढते हुए बेसमेंट के पास पहुंचे तो विनय शर्मा की आवाज सुनकर उन्होंने विनय को बाहर निकाला। थाना अध्यक्ष पल्लवपुरम ने बताया कि पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।