ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठब्रहमपुरी पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

ब्रहमपुरी पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

ब्रहमपुरी पुलिस ने शराब तस्कर के मकान में छापेमारी करते हुए वहां पर चल रही अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़...

ब्रहमपुरी पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 01 Nov 2022 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। ब्रहमपुरी पुलिस ने शराब तस्कर के मकान में छापेमारी करते हुए वहां पर चल रही अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने वहां से काफी मांत्रा में कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने शराब माफिया को दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके हवालात में डाल दिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए शराब तस्कर के खिलाफ 24 से ज्यादा मुकदमें आबकारी अधिनियम के दर्ज है। वह यूरिया मिलाकर कच्ची शराब तैयार करा रहा था। वहां से काफी मात्रा में यूरिया भी बरामद हुआ है।

ब्रहमपुरी थाने के इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक को सूचना मिली कि शराब तस्कर सचिन उर्फ घोड़ी अपने घर लक्ष्मण पुरी में नकली शराब की फैक्ट्री चला रहा है। वह आने वाले नगर निगम के चुनाव में उसे बेचेगा। पुलिस ने सूचना मिलते ही सचिन उर्फ घोड़ी के मकान में घेराबंदी करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस का छापा पड़ते ही वहां पर भगदड़ मच गई। शराब बनाने वाले कई लोग मकान की छत से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने वहां से शराब तस्कर सचिन उर्फ घोड़ी को दबोच लिया। पुलिस ने वहां से काफी संख्या में कच्ची शराब, सील लगाने वाली मशीन, ब्रांडेड कंपनियों की खाली शराब की बोतलें काफी सामान बरामद किया। ब्रहमपुरी थाने के इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि गिरफ्तार शराब तस्कर सचिन उर्फ घोड़ी अपने घर पर अवैध शराब बना रहा था। उसके खिलाफ ब्रहमपुरी, सिविल लाइन, मेडिकल में 24 से ज्यादा आबकारी अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। उसके घर से प्लास्टिक की केन में 7 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, प्लास्टिक केन में 3 लीटर कच्ची शराब, एक किलो 700 ग्राम यूरिया, दो खाली केन बरामद हुई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े